PM Matritva Vandana Yojana (PMMVY) : गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा गया है।
PM Matritva Vandana Yojana का उद्देश्य:
PM Matritva Vandana Yojana का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से उनके पोषण को बेहतर बनाना और प्रसव के दौरान उचित आराम और देखभाल को सुनिश्चित करना है। खासकर उन महिलाओं को, जो मजदूरी करती हैं और गर्भावस्था के दौरान काम करने में असमर्थ होती हैं, उनकी मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना भी इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
Also Read: PMEGP योजना से पाएं 25 लाख तक का लोन और 35% सब्सिडी, जानें आवेदन की आसान प्रक्रिया PMEGP Loan Yojana
PM Matritva Vandana Yojana के लाभ:
PMMVY के अंतर्गत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है:
पहली किस्त: 1000 रुपये गर्भवती महिला को गर्भावस्था के पंजीकरण के समय प्रदान किए जाते हैं।
दूसरी किस्त: 2000 रुपये, छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच कर लेने पर दिए जाते हैं।
तीसरी किस्त: 2000 रुपये, बच्चे के जन्म के बाद और उसे BCG, OPV, DPT, और हेपेटाइटिस-B जैसे पहले टीके का चक्र शुरू होने पर दिए जाते हैं।
योजना की लाभार्थी महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण और देखभाल की पूर्ति कर सकेंगी, जिससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह योजना सिर्फ पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए है और इसमें सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं शामिल नहीं हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:
PM Matritva Vandana Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। लाभार्थी महिलाएं इस योजना के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं।
ऑफलाइन आवेदन के लिए, इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। फॉर्म भरने के बाद इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र पर जमा करना होगा।
PM Matritva Vandana Yojana की शुरुआत:
PM Matritva Vandana Yojana की शुरुआत 31 नवंबर 2016 को की गई थी और 1 जनवरी 2017 से इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया था। इस योजना का लाभ देश की सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को मिलता है, बशर्ते वे सरकारी कर्मचारी न हों और उनकी आयु 19 वर्ष या उससे अधिक हो।
संपर्क और सहायता:
यदि योजना के तहत आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जिला कार्यक्रम समन्वयक और जिला कार्यक्रम सहायक के मोबाइल नंबर भी सहायता के लिए उपलब्ध हैं।
PM Matritva Vandana Yojana गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद आवश्यक देखभाल कर सकें।